Pan Aadhar Link Status: आज के टाइम में PAN card और Aadhaar card को लिंक करना हर टैक्सपेयर के लिए बहुत ज़रूरी हो चुका हैं. अगर आपका PAN Aadhaar से link नहीं होता है, तो आपका PAN बंद हो सकता हैं, जिससे income tax return (ITR) फाइल करने, बैंक ट्रांजकशन करने और फाइनेंसियल सर्विसेज लेने में दिक्कत आ सकती हैं.
ऐसे आप पैन कार्ड रखते है तो आपको यह जानना जरूरी हैं कि पैन आधार से लिंक है या नहीं. इस आर्टिकल में हम स्टेप बताएँगे कि PAN Aadhaar se link hai kaise pata kare? बस आपको इनको ध्यान से फॉलो करना है.
पैन आधार लिंक करना क्यों जरूरी है?
Income Tax डिपार्टमेंट ने PAN और Aadhaar लिंकिंग को जरुरी बनाया हैं. इसका मुख्य उद्धेश्य है:
- Duplicate PAN cards को रोकना
- Tax evasion को कम करना
- Identity verification को मजबूत बनाना
- Government सब्सिडी और फाइनेंसियल सुविधा को स्ट्रीम लाइन करना
अगर पैन आधार से लिंक नहीं होगा, तो:
- PAN इनएक्टिव हो सकता है
- ITR file नहीं कर पाओगे
- Bank transactions पर लिमिट लग सकती हैं
PAN Aadhaar Se Link Hai Kaise Pata Kare (Online Method)
आप सिर्फ 2–3 मिनट में ऑनलाइन चेक कर सकते है.
Step 1: ऑफिसियल वेबसाइट Income Tax e-Filing Portal पर जाये.
Step 2: इसके बाद “Link Aadhaar Status” आप्शन सेलेक्ट करें.
Step 3: अपना 10-digit PAN और 12-digit Aadhaar नंबर डाले.
Step 4: इसके बाद View Link Aadhar Status पर क्लिक करे.
“View Link Aadhaar Status” पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर स्टेटस दिख जायेगा.
- ✅ Linked – Agar PAN Aadhaar se successfully link hai
- ❌ Not Linked – Agar abhi tak link nahi hua
पैन आधार लिंक स्टेटस चेक बाय sms
अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते है, तो आप अपने मोबाइल से sms के जरिये पता कर सकते हैं.
पैन-आधार लिंक स्टेटस SMS से चेक करने के लिए, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से <12 अंकों का आधार नंबर> <10 अंकों का पैन नंबर> लिखकर 567678 या 56161 पर भेजें। उदाहरण: UIDPAN 123456789012 ABCDE1234F। इसके बाद आपको कुछ सेकंड में स्थिति (लिंक है या नहीं) का मैसेज मिल जाएगा।
Faq’s
Q. पैन कार्ड में आधार लिंक है कि नहीं कैसे पता करें?
इसके लिए Income Tax e-Filing Portal पर जाकर “Link Aadhaar Status” आप्शन सेलेक्ट करे और अपना पैन आधार नंबर डालकर पैन आधार लिंक पता कर सकते हैं.



